
UP Election: छोटा जनाधार, बड़ा मैजिक... UP चुनाव का रुख बदल सकते हैं ये छोटे दल, आखिर किनके लिए साबित होंगे ट्रंप कार्ड?
AajTak
यूपी के चुनावों में छोटे दलों की अहमियत किसी से छिपी नहीं है. ये छोटे दल अपने जातीय और सामाजिक दायरे में दखल के चलते चुनावों में बड़ा असर डालते हैं. आरएलडी, अपना दल, सुभासपा, निषाद पार्टी जैसे दल सूबे की चुनावी रणभूमि में अपना प्रभाव दिखाते आए हैं.
उत्तर प्रदेश की सियासत में जातीय आधार वाले छोटे-छोटे दल अपने दम पर तो बेदम नजर आते हैं, लेकिन किसी बड़े दल के साथ जुड़ जाए तो सारे समीकरण ध्वस्त कर देते हैं. यही वजह है कि बीजेपी और सपा दोनों ही पार्टियां सत्ता पर काबिज होने के लिए इन्हीं छोटे दलों को अपनी बैसाखी बना रही है. ऐसे में सूबे की सियासी जंग में बड़ी पार्टियों की कामयाबी बहुत कुछ छोटे दलों पर निर्भर रहती है तो छोटे दलों को भी विधानसभा पहुंचने और सत्ता में भागीदार होने की उम्मीद नजर आ रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










