
UP: 70 साल के बुजुर्ग को जमानत, रेप के आरोप में जेल में था बंद
AajTak
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक मामले में सुनवाई करते हुए रेप के आरोपी को जमानत दे दी है. साथ ही आरोपी को रिहा करने के आदेश भी दिए हैं.
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 70 साल के आरोपी विश्वनाथ पांडेय को राहत देते हुए उसकी जमानत सशर्त मंजूर कर ली है. इतना ही नहीं, कोर्ट ने आरोपी को व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा करने के निर्देश दिए है.
बता दें कि आरोपी 20 दिसंबर 2021 से वाराणसी जेल में बंद था. उसके खिलाफ IPC की धारा 376 के तहत वाराणसी कोतवाली में FIR दर्ज की गई थी. कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता अश्वनी मिश्र ने पक्ष रखा. वकील ने कहा कि आरोपी को इस मामले में झूठा फंसाया गया है, क्योंकि पीड़िता के लगाए आरोप पुलिस और कोर्ट में विरोधाभासी हैं.
आरोपी ने कोर्ट में कहा कि उसे जब भी बुलाया जाएगा, वो हाज़िर रहेगा. उसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है. कोर्ट ने पूरे मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि जीवन के अधिकार को ध्यान में रखते हुए याचिकाकर्ता जमानत पाने का हकदार है. कोर्ट ने इसकी जमानत सशर्त मंजूर कर ली है. बता दें कि ये आदेश जस्टिस वीके सिंह ने दिया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










