
UP: 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाएगी BJP, PM देंगे संदेश, कार्यकर्ता लगाएंगे पार्टी का झंडा
AajTak
6 अप्रैल, 1980 को बीजेपी की स्थापना हुई थी. स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे. राज्य मुख्यालय पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का संदेश सुनेंगे.
उत्तर प्रदेश में 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपना स्थापना दिवस मनाने की तैयारी में है. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा डिजिटल माध्यमों से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. 6 अप्रैल, 1980 को बीजेपी की स्थापना हुई थी. स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे. राज्य मुख्यालय पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का संदेश सुनेंगे. उत्तर प्रदेश में पार्टी राज्य मुख्यालय समेत सभी क्षेत्रीय, जिला और महानगर कार्यालय पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम होगा. यूपी में प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्बोधन डिजिटल माध्यम से कार्यकर्ता सुन सकेंगे. इस दौरान भाजपा मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे. स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा पदाधिकारी 6 अप्रैल को बूथ समिति की बैठक भी करेंगे. यूपी के अलग-अलग जिलों के कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद और विधायक हिस्सा लेंगे.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








