
ट्रंप का ऐलान- 5 दिन No Attack, फिर भी हमलों से दहला ईरान, शेयर बाजार में क्या होने वाला है?
AajTak
Donald Trump ने ईरान की एनर्जी साइट्स पर 5 दिन अटैक न करने का ऐलान किया है, लेकिन इसके बावजूद ईरानी गैस ग्रिड और पावर स्टेशन पर जोरदार हमलों की खबर है. इससे अचानक रॉकेट बना गिफ्ट निफ्टी करीब 350 अंक फिसलकर कारोबार कर रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ईरान को 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया और फिर सोमवार को अचानक एक बड़ा ऐलान करते हुए अगले 5 दिन के ईरान की एनर्जी साइट्स पर अटैक न करने की घोषणा कर दी. इसका तत्काल असर दुनियाभर के शेयर बाजारों में दिखा था और सोमवार को झटके में Gift Nifty 900 अंक उछल गया था, जबकि Dow Jones 1.38% उछलकर बंद हुआ.
अमेरिकी राष्ट्रपति के इस ऐलान के बाद ऐसी उम्मीद जताई जाने लगी कि भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को मंगल ही मंगल होगा, लेकिन ट्रंप के ऐलान के बावजूद ईरान में दनादन हमलों की खबर आने से शेयर बाजारों में हलचल फिर तेज होती नजर आई है. एशियाई बाजारों में कहीं तूफानी तेजी, तो कही तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. जो गिफ्ट निफ्टी अचानक रॉकेट बना था, वो करीब 350 अंक की गिरावट में कारोबार कर रहा है.
एशियाई बाजारों में अप-डाउन ट्रंप के 5 दिन ईरान पर No Attack के ऐलान के तुरंत बाद विदेशी बाजारों की तस्वीर बदल गई थी. सोमवार की शाम Gift Nifty में जोरदार 4 फीसदी तक उछल गया था, इससे भारतीय शेयर बाजार में भी जोरदार रिकवरी होने के संकेत मिल रहे थे. हालांकि, मंगलवार को शेयर मार्केट में कारोबार ओपन होने से पहले ही ईरान के गैस ग्रिड और पावर स्टेशन पर हमलों की खबर आने लगीं, जिससे बाजी फिर से पलटी नजर आई.
खबर लिखे जाने तक Gift Nifty 350 अंक के आसपास टूटकर 22,828 पर आ गया था. लेकिन दूसरी ओर जापान से लेकर कोरिया तक अन्य एशियाई शेयर बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है.
जापान-कोरिया से हांगकांग तक बमबम Gift Nifty की चाल भले ही बदली हो, लेकिन दूसरी ओर जापान का निक्केई करीब 600 अंक की तेजी लेकर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी 400 अंक चढ़कर ट्रेड करता हुआ नजर आया. बात साउथ कोरिया के KOSPI की करें, तो इसमें भी तेजी देखने को मिली है और ये 1 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था.
मिले-जुले संकेतों का भारत में दिखेगा असर विदेशी बाजारों में होने वाली हलचल भारतीय शेयर बाजार के लिए संकेतक का काम करती है और इसका पॉजिटिव या निगेटिव इम्पैक्ट देखने को मिलता है. फिलहाल की बात करें, तो सोमवार शाम को आई तेजी ने सेंसेक्स-निफ्टी में तगड़ी रिकवरी के ग्रीन सिग्नल दिए थे, वहीं गिफ्ट निफ्टी की अचानक बदली चाल ने हल्की चिंता बढ़ाई है. लेकिन इसके बावजूद अन्य एशियाई बाजारों में तेजी से सेंटीमेंट अभी भी पॉजिटिव नजर आ रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











