
UP: 10 साल में जीता भरोसा, 10 लाख के गहनों पर डोला ईमान… चोरी कर फरार हुई मेड ऐसे हुई गिरफ्तार
AajTak
नौकरानी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मालिक के घर लगभग 10 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. मालिक को भी नौकरानी पर शक नहीं था क्योंकि वह 10 साल से घर में काम कर रही थी और इस दौरान उसने सबका भरोसा जीत लिया था. हालांकि, सीसीटीवी की एक फुटेज ने उसकी पोल खोल दी और पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया.
यूपी के गोरखपुर में मेड का काम करने वाली कविता ने लगभग 10 साल तक एक घर में काम किया. मालिक-मालकिन का भरोसा जीता. मगर, जब 10 लाख की ज्वैलरी देखी, तो उसकी नीयत डोल गई. अपने दो साथियों के साथ मिलकर कविता ने जेवरात पर हाथ साफ कर दिए. घटना रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रानीबाग की है जहां पुलिस ने घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है.
वारदात वाले घर में काम करने वाली नौकरानी और उसके दो साथियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. चोरी की इस वारदात का पर्दाफाश करने में सीसीटीवी कैमरा का अहम योगदान रहा. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी मेड और उसके साथी चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. वह चोरी के समान को बेचने में कविता की मदद कर रहा था.
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में मुठभेड़… दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल पुलिस को 11 मार्च को रामगढ़ताल के एक घर में आभूषणों की चोरी होने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने जब इस मामले में छानबीन शुरू की. पता चला कि चोरी की वारदात की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि घर की ही नौकरानी थी. SSP डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि रानीबाग मौरपुरम कॉलोनी की रहने वाली कविता मेड का काम करती है.
वह वारदात वाले घर में पिछले 10 साल के काम कर रही थी. इसी बीच उसकी दोस्ती अमन से हो गई. लिहाजा, महिला को पता था कि सोने की आभूषण घर में कहां रखे जाते हैं. इसी का फायदा उठाते हुए उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर 11 मार्च को चोरी की घटना को अंजाम दिया था. छत के रास्ते घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने के जेवरात चुराने के बाद अपने साथियों के साथ कविता बड़ी आसानी से वहां से फरार भी हो गई थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










