
UP: 10 साल की बच्ची प्रयागराज से दौड़ लगाकर पहुंची लखनऊ... CM योगी ने किया सम्मानित
AajTak
यूपी के प्रयागराज से एक दस साल की बच्ची दौड़ लगाकर राजधानी लखनऊ तक पहुंची. 10 साल की काजल ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की. CM योगी आदित्यनाथ ने बच्ची को पुरस्कृत किया.
महज 10 साल की बच्ची काजल दौड़ लगाकर प्रयागराज से लखनऊ (Prayagraj to Lucknow) पहुंची. काजल को लखनऊ तक पहुंचने में 5 दिन का समय लगा. राजधानी पहुंचने के बाद काजल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की. काजल ने बताया कि अभी तक उसने कई मैराथन दौड़ में प्रतिभाग किया है, लेकिन कभी सम्मान नहीं मिला. काजल की जब यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सुनी तो उन्होंने काजल से मुलाकात की और उसे पुरस्कार दिया.
काजल के पिता नीरज कुमार रेलकर्मी हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री काजल एक कुशल धावक है. कई बार मैराथन जैसी दौड़ में हिस्सा लिया, लेकिन सम्मान नहीं मिला. आज मुख्यमंत्री Yogi से मुलाकात हुई. हमारी बात को सुना, उन्होंने बेटी को पुरस्कार दिया है. मुख्यमंत्री ने बच्ची को पुरस्कार देने के साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन दिलाने और खाने पीने के पूरे इंतजाम कराने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से बच्ची को सम्मानित किया है.
'देश के लिए मेडल लाना चाहती है काजल'
काजल के कोच रजनीकांत ने बताया कि आज मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई है. बहुत अच्छा लगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित करने के साथ ही आश्वासन दिया है कि काजल की पढ़ाई लिखाई के साथ खाने पीने की व्यवस्था कराएंगे. रजनीकांत ने कहा कि अब काजल को देश के लिए मेडल लाना है, इसके लिए वह बेहतर ढंग से तैयारी कर पाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










