
UP: होली में छेड़खानी से रोकने पर पूर्व फौजी को पीट-पीटकर अधमरा करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे
AajTak
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में होली के मौके पर लड़कियों से छेड़छाड़ का एक पूर्व फौजी ने विरोध किया तो कुछ दबंगों ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया. अब पूर्व फौजी अस्पताल में जीवन की जंग लड़ रहे हैं. पुलिस ने ज्यादातर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में होली के दिन लड़कियों के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ बदमाशों ने एक पूर्व सैनिक की लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी थी. पूर्व सैनिक अस्पताल में अभी भी जिंदगी की जंग लड़ रहा है. अब पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आजादपुरा मोहल्ले का है.
रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दबंग होली के मौके पर लड़कियों के साथ छेड़खानी करने की कोशिश कर रहे थे जिसका एक पूर्व सैनिक ने विरोध किया. इसके बाद आरोपियों ने पूर्व सैनिक की बुरी तरह पिटाई की और मौके से फरार हो गये थे.
घायल पूर्व सैनिक को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां अभी भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इसके बाद पूर्व सैनिक के परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि अभी भी 4 अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिन्हें पुलिस जल्द से जल्द पकड़ने का दावा कर रही है.
पुलिस के अनुसार 18 मार्च को आजादपुरा मोहल्ले में कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे और रास्ते से निकलने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हुए उन्हें भी जबरन डांस के लिये मजबूर कर रहे थे.
जब मोहल्ले में ही रहने वाले पूर्व सैनिक नरेंद्र कटारे ने इसका विरोध किया तो एक दर्जन से अधिक दबंगों ने नरेंद्र पर लाठी डंडों और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया. नरेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए, जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे. (इनपुट - मनीष सोनी)
ये भी पढ़ें:

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










