
UP: 'हीरो तू मेरा हीरो है' गाने पर महिला कॉन्स्टेबल ने वर्दी में बनाया Video, हो गईं सस्पेंड
AajTak
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक महिला कॉन्स्टेबल ने हेल्प डेस्क पर बैठकर वर्दी में फिल्मी गानों पर रील बनाई. जब इसके वीडियो वायरल हो गए तो एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के एक थाने में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कॉन्स्टेबल के पुलिस की वर्दी में रील बनाने के वीडियो सामने आए हैं. वीडियो में महिला सिपाही सड़क पर दो अन्य पुरुष सिपाहियों के साथ हेल्प डेस्क पर बैठे हुए फिल्मी गानों पर झूमती दिख रही है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.
जिले के शाहाबाद कोतवाली में तैनात महिला कॉन्स्टेबल वसुधा मिश्रा उस वक्त चर्चा में आ गईं, जब सिपाही के रील वाले वीडियो सोशल मीडिया पर आ गए. पुलिस की वर्दी में फिल्मी गानों पर बनाई गई रील को लोग वॉट्सएप और फेसबुक स्टेट्स पर लगा रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
महिला सिपाही एक वीडियो में पुरुष सिपाहियों के साथ सड़क पर 'हीरो तू मेरा हीरो है' गाने पर रील बनाती दिख रही है. दूसरे वीडियो में वह डेस्क पर बैठकर 'आंखों में शरारत है' गाने पर झूमती नजर आ रही है. यह रील वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः UP: हाथ में पिस्टल लहराकर 'कालीन भैया' बनना पड़ा महंगा, वीडियो ने पहुंचा दिया जेल
फिल्मी गाने पर बनी रील में एक्सप्रेशन देने वाली इस महिला कॉन्स्टेबल के यह वीडियो कुछ समय पहले के बताए जा रहे हैं, जो अब सामने आए हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने महिला सिपाही वसुधा मिश्रा और योगेश कुमार और धर्मेश मिश्रा को निलंबित कर दिया है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







