
VIP सुरक्षा बटालियन का जवान गिरफ्तार, मासूम से बर्बरता का आरोप, मौत से जंग लड़ रही बच्ची
AajTak
नोएडा पुलिस ने एक CRPF जवान और उसकी पत्नी को 10 साल की बच्ची के साथ गंभीर मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है. बच्ची फिलहाल वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रही है. पुलिस के अनुसार बच्ची को पश्चिम बंगाल से लाकर CRPF कैंपस में अवैध रूप से रखा गया था और उससे घरेलू काम करवाया जा रहा था. मामले में जवान को निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है.
देश की राजधानी दिल्ली में CRPF की VIP सुरक्षा बटालियन में तैनात एक जवान और उसकी पत्नी को नोएडा पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और वह निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर है.
नोएडा में दिल दहला देने वाला मामला
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित बच्ची आरोपी जवान की पत्नी की रिश्तेदार है. उसे पश्चिम बंगाल से लाकर नोएडा स्थित CRPF कैंपस के भीतर एक घर में रखा गया था. अधिकारियों के अनुसार, बच्ची को बिना किसी आधिकारिक जानकारी के वहां रखा गया और उससे दंपती के बच्चों की देखभाल और घरेलू काम कराए जा रहे थे.
एफआईआर में बताया गया है कि 14 और 15 दिसंबर की रात बच्ची के साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे उसे सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. हालत बिगड़ने पर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह अब भी जिंदगी की जंग लड़ रही है.
VIP सुरक्षा बटालियन का जवान गिरफ्तार
आरोपी जवान की पहचान कांस्टेबल तारिक अनवर के रूप में हुई है, जो CRPF की 235वीं बटालियन में तैनात है. घटना सामने आने के बाद CRPF ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. CRPF के प्रवक्ता ने कहा कि बल इस मामले में पुलिस को हर संभव सहयोग देगा और बच्ची के इलाज में भी पूरी मदद करेगा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






