
दिल्ली: मेट्रो स्टेशन पर शख्स ने किया पेशाब, Video वायरल होने पर आई DMRC की प्रतिक्रिया
AajTak
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक आदमी के पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले के बाद DMRC ने यात्रियों से अपने परिसर में सफ़ाई बनाए रखने में मदद करने की अपील की है. साथ ही इसके लिए डीएमआरसी ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है.
दिल्ली मेट्रो स्टेशन के अंदर एक आदमी के पेशाब करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर लोगों ने व्यक्ति की आलोचना की और इसे सार्वजनिक जगहों पर खराब नागरिक भावना व सफ़ाई के खिलाफ बताया. वहीं अब इस वीडियो पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने प्रतिक्रिया देते हुए यात्रियों से अपने परिसर में सफ़ाई बनाए रखने में मदद करने की अपील की. एक पोस्ट में DMRC ने कहा कि वह अपने सभी यात्रियों से परिसर को साफ़ और स्वच्छ रखने में मदद करने का अनुरोध करता है. अगर यात्रियों को किसी साथी यात्री द्वारा ऐसी कोई गतिविधि नज़र आती है, तो उन्हें तुरंत इसकी जानकारी DMRC अधिकारियों को देनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो ट्रैक पर शख्स ने किया पेशाब, वीडियो वायरल; लोग बोले- क्या करें, मजबूरी है
युवक के हरकत की सोशल मीडिया यूजर्स ने की निंदा
वीडियो को देखकर कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस हरकत की निंदा की और इसे "शर्मनाक" और "बेहद परेशान करने वाला" बताया. साथ ही सार्वजनिक जगहों पर बुनियादी नागरिक ज़िम्मेदारी की कमी पर सवाल उठाया. एक यूज़र ने लिखा कि ऐसा व्यवहार "सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाए रखने में किए गए प्रयासों को कमज़ोर करता है. जबकि दूसरे ने अधिकारियों से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त सज़ा देने का आग्रह किया.
इसके अलावा यूज़र्स ने DMRC को भी टैग किया. जिसमें सफ़ाई के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग की. साथ ही मेट्रो सिस्टम में सफ़ाई के मानकों की रक्षा के लिए जागरूकता अभियान पर जोर दिया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









