
नीला बक्सा, प्रेमिका की लाश और टपकता पानी… इस 'सुराग' से पकड़ा गया 64 साल का 'कातिल' प्रेमी
AajTak
झांसी में नीले बक्से से टपकते पानी ने एक ऐसी खौफनाक साजिश का पर्दाफाश किया, जिसने सभी को सन्न कर दिया. 64 साल के रिटायर्ड रेलकर्मी ने 32 साल छोटी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर शव को जलाया और ठिकाने लगाने निकला, लेकिन एक लोडर चालक की सतर्कता से पूरा हत्याकांड सामने आ गया.
उत्तर प्रदेश के झांसी में सामने आया हत्याकांड न सिर्फ रिश्तों की जटिलता, बल्कि अपराध की हैवानियत की भी खौफनाक मिसाल बन गया है. 64 साल के रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह परिहार ने अपनी 32 साल छोटी प्रेमिका प्रीति की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए ऐसी साजिश रची, जिसका खुलासा एक नीले बक्से से टपकते पानी ने कर दिया.
राम सिंह परिहार झांसी का रहने वाला है. उसकी पहले से दो शादियां हो चुकी थीं और दोनों परिवारों से उसके बच्चे भी हैं, लेकिन वह किसी के साथ नहीं रहता था. कुछ समय पहले उसका संबंध प्रीति नाम की महिला से हुआ, जो खुद भी शादीशुदा थी. प्रीति अपने पति और बच्चों को छोड़कर राम सिंह के साथ रहने लगी थी. दोनों झांसी में किराये के मकान में साथ रह रहे थे.
पुलिस के मुताबिक, 8 जनवरी को किसी विवाद के बाद राम सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर प्रीति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने खौफनाक योजना बनाई. राम सिंह बाहर से एक बड़ा नीला बक्सा खरीदकर लाया और उसके साथ करीब दो क्विंटल लकड़ी भी जुटाई. आरोपी ने बक्से के अंदर कपड़े और लकड़ियां रख दी.
इसके बाद प्रीति के शव को उसमें डालकर जला दिया. शव पूरी तरह राख में बदल गया. बक्सा और राख बेहद गर्म थे, इसलिए उन्हें ठंडा करने के लिए उसमें पानी डाला गया. इसके बाद वह करीब नौ दिन तक शव की राख को घर में ही छिपाए बैठा रहा. 7 जनवरी को राम सिंह और उसका बेटा बक्से को ठिकाने लगाने के लिए एक लोडर किराये पर लेकर आए.
जैसे ही बक्सा लोडर में रखा गया, वह टेढ़ा हुआ और उसके अंदर से पानी रिसने लगा. यह देख लोडर चालक को शक हुआ. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बक्सा खुलवाया, तो अंदर का मंजर देख सभी सन्न रह गए. छताछ में सामने आया कि राम सिंह को शक था कि उसकी प्रेमिका के किसी अन्य युवक से भी संबंध हैं. इसको लेकर दोनों के बीच तनाव था.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






