
पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी बनी ग्लोबल ट्रेंड... रूस, ब्रिटेन के बाद UAE के राष्ट्राध्यक्ष के साथ दिखी केमिस्ट्री
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अनौपचारिक पहल अब वैश्विक कूटनीति का नया ट्रेंड बन गई है. रूस से शुरू हुई ‘कार डिप्लोमेसी’ यूएई, जर्मनी और ब्रिटेन तक फैल गई है, जिसने भारत के रिश्तों को नई गर्मजोशी दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल चीन में आयोजित हुए एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे. इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक कार में सफर करने का जो तरीका अपनाया गया, वह अब अन्य विश्व नेताओं में पॉपुलर हो गया और "कार डिप्लोमेसी" का नया ट्रेंड बन गया है. इस अनौपचारिक, लेकिन प्रभावशाली डिप्लोमेटिक स्टाइल ने अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को और अधिक व्यक्तिगत और दोस्ताना बनाने में मदद की है.
सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की दिल्ली में हुई संक्षिप्त यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका व्यक्तिगत स्वागत किया और उन्हें कार में साथ लेकर निकले. यह दर्शाता है कि भारत और यूएई के बीच बढ़ती घनिष्ठता में नया अध्याय जुड़ रहा है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किरी स्टार्मर से लेकर जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज तक, प्रधानमंत्री मोदी की "कारपूल डिप्लोमेसी" ने कई बार ध्यान आकर्षित किया है. मुंबई में हुए ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के दौरान भी मोदी-स्टार्मर के बीच कार साझा करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई, जिसमें मोदी ने लिखा कि भारत-यूके दोस्ती "बेहद उत्साह और गति के साथ आगे बढ़ रही है."
यूएई के राष्ट्रपति के साथ PM मोदी
सोमवार को यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे, यह दौरा लगभग तीन घंटे का रहा. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए उन्हें एयरपोर्ट पर खुद स्वागत किया. इस अपवादपूर्ण स्वागत ने दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यक्तिगत और डिप्लोमेटिक रिश्तों को दर्शाया.
प्रधानमंत्री मोदी और शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया. पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के बीच बढ़ती दोस्ती और व्यापक सहयोग ने इस रिश्ते को एक नई ऊंचाई दी है. यह मिलन इस मजबूत रिश्ते को और अधिक मजबूत करता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






