
मौत का गड्ढा, कार के साथ डूबती जिंदगी की आस और 6 घंटे तक सिस्टम का सरेंडर... नोएडा में युवराज की मौत का गुनहगार कौन?
AajTak
नोएडा सेक्टर-150 में 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत का मामला लोगों को दहला रहा है. हादसे के वक्त वो कार की छत पर बैठकर मदद मांगता रहा, लेकिन पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ तमाशबीन बने रहे. ये है सिस्टम के नाकाम हो जाने की पूरी कहानी.
'वो गाड़ी की छत पर बैठा हेल्प-हेल्प चिल्लाता रहा, पुलिस से मदद मांगी. वहां सब थे. पानी ठंडा था. कोई पानी में नहीं गया. उस तक रस्सी भी नहीं पहुंचा पा रहे थे. मैं उतरा ठंडे पानी में, एसडीआरएफ वाले सीढ़ियो पर बैठे थे. तैराक होता, बोट होती, तो उसकी जान बच जाती. तीन टीम, 80 लोग मौके पर पहुंचे थे. चार बजे एसडीआरएफ आई, 6 बजे तक तैयारी की, फिर लाश निकाली.'
ये नोएडा के उसी इलाके के डीसीपी राजीव मिश्रा के बयान का हिस्सा है, जिनके इलाके में एक नौजवान युवराज मेहता डूब गया. बिल्कुल सही कहा डीसीपी साहब ने कि वे लोग परिवार के साथ खड़े हैं. सचमुच डीसीपी साहब और उनकी पूरी पुलिस फोर्स उस नौजवान के परिवार और पिता के साथ खड़ी रही. लेकिन सिर्फ खड़ी ही रही. किसी तमाशबीन की तरह. किसी ने किया कुछ नहीं. इनकी पुलिस के सामने वो नौजवान डूबता रहा. चीखता रहा. मदद मांगता रहा. गिड़गिड़ाता रहा. जान बचाने की मिन्नते करता रहा. लेकिन अफसोस की जान नहीं बची.
वो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, पर ऐसा इंजीनियर भी नहीं जिसने कोई ऐसा सॉफ्टवेयर बना दिया हो जिसके बाद ठंडे पानी या ठंडे पानी में किसी पुलिसवाले, किसी फायर ब्रिगेड के कर्मचारी या किसी एसडीआरएफ के टीम को ठंड ना लगे. काश ऐसा कोई सॉफ्टवेयर बनाया होता तो 27 साल के युवराज मेहता की डूबकर मौत ना हुई होती.
'अजब ये तेरे शहर का दस्तूर हो गया, हर आदमी इंसानियत से दूर हो गया'
सीमेंट और कंक्रीट का जंगल कहने को तो नोएडा शहर है. पर इस शहर का दिल भी उतना ही पत्थर है, जितनी यहां की बेजान इमारतें. एक इंसान करीब पौने दो घंटे तक एक मददगार हाथ के लिए तड़पता रहा. अपने पापा को फोन कर बचा लेने की मिन्नते करता रहा. फोन पर पापा से कहता रहा पापा मैं गहरे गड्ढे में गिर गया हूं. पानी भरा हुआ है. मैं डूब रहा हूं. प्लीज आकर मुझे बचा लीजिए. मैं मरना नहीं चाहता हूं.
पापा अपने इकलौते बेटे की इस तड़प को सुनकर भागते हुए उसके पास पहुंचते हैं. कोहरे की घनी दीवार बाप-बेटे के बीच सचमुच की दीवार बनी हुई थी. बाप बेटे दोनों के कानों पर मोबाइल लगा था. दोनों एक दूसरे की आवाज सुन रहे थे. पर घने कोहरे की वजह से एक दूसरे को देख नहीं पा रहे थे. फिर डूबते बेटे ने मोबाइल की लाइट जलाई ताकि दूर खड़े पापा को वो दिखाई दे सके.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









