
गणंत्र दिवस परेड देखने आएंगे 400 आदिवासी, नदियों के नाम पर होगी दर्शक दीर्घा
AajTak
गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए सरकार ने देशभर से करीब 400 आदिवासियों को न्योता भेजा है. गृह मंत्रालय ने कहा है कि इन आदिवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अवसर भी दिया जाएगा.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन की तैयारियां भी जोरों पर है. गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड के लिए मेहमानों को निमंत्रण भेजे जा चुके हैं. इस आयोजन को भव्य रूप में देने के लिए दिल्ली में रहने वाले हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के 50-50 दंपति को गणतंत्र दिवस परेड का न्योता भेजा गया है.
इस बार सरकार ने देशभर से 400 आदिवासियों को भी गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए निमंत्रण दिया है. गृह मंत्रालय की ओर से देशभर से करीब 400 आदिवासियों को गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आमंत्रित किए जाने को लेकर आदेश जारी किया गया है. इसके मुताबिक दर्शक दीर्घा में विविधता की झलक और अधिक निखरकर सामने आएगी.
गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में ये भी कहा है कि देश के दूर-दराज़ के जंगली और पहाड़ी इलाकों के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले स्वदेशी समुदायों (आदिवासी) के प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अवसर भी दिया जाएगा. यह 400 अतिथि भी 5000 विशेष अतिथियों के साथ परेड देखेंगे.
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकी मूवमेंट तेज, मुठभेड़ में तीन जवान घायल
इसके अलावा, दिल्ली में रहने वाले प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के 50-50 दंपति को भी गणतंत्र परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है, जो अपनी पारंपरिक वेशभूषा में परेड के गवाह बनेंगे. कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के विभागों की ओर से इस बार कुल 30 झांकियां शामिल होंगी. आम जनता भी पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में अपनी पसंदीदा झांकी और परेड करने वाली टुकड़ी के लिए MyGov प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन वोटिंग के जरिये अपना मत दे सकती है.
यह भी पढ़ें: मौसम पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, गणतंत्र दिवस पर पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, आ गई वेदर रिपोर्ट!

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









