
UP: हनुमानजी की मूर्ति लगाने पर विवाद, प्रधान समेत 7 लोग गिरफ्तार
AajTak
बलिया के बहादुरपुर कारी गांव में ग्राम समाज की जमीन पर हनुमानजी की प्रतिमा रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने की कोशिश की. मगर, ग्राम प्रधान और उसके समर्थक पुलिस के साथ ही झड़प करने लगे. काफी प्रयास के बाद पुलिस ने स्थिति को काबू किया.
यूपी के बलिया में ग्राम समाज की जमीन पर हनुमानजी प्रतिमा रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत करीब तीन दर्जन से भी अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इन लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मामला गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी गांव का है. यहां 30 अक्टूबर की रात ग्राम समाज की जमीन पर ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों ने हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे। मगर, इसके लिए प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी. इसके बाद गांव के ही लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया. खासकर उन लोगों ने जिनको इस जमीन पर पट्टा मिला था.
पुलिस के साथ हुई झड़प
विरोध के बाद बवाल शुरू हो गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने मामला शांत कराने की कोशिश की. मगर, ग्राम प्रधान जुगुल किशोर यादव और उसके समर्थक पुलिस के साथ भी झड़प करने लगा. पुलिस ने काफी प्रयास के बाद स्थिति को काबू किया.
मामले में बलिया के पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया, "बिना प्रशासन की अनुमति से हनुमानजी की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद हुआ था. इस मामले में ग्राम प्रधान सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले में कार्रवाई की जा रही है."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










