
UP: स्कूल प्रबंधक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद मौके से फरार हो गए दो बदमाश
AajTak
अलीगढ़ में गुरुवार की शाम स्कूल प्रबंधक को गोली मारकर हत्या कर दी गई. लालपुर गांव के रहने वाले मनोज सिंह प्रताप इंटर कॉलेज के मालिक थे. वो गुरुवार शाम बाइक से घर जा रहे थे. बीधा नगर क्षेत्र में बाइक को दो लोगों ने ओवरटेक किया. इसके बाद ताबड़तोड़ गोली बरसाकर बदमाश मौके से फरार हो गए.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गुरुवार शाम स्कूल प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मौके पर मौजूद लोग उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.
मामला गभाना थाना क्षेत्र लालपुर गांव का है. यहां के रहने वाले मनोज सिंह प्रताप इंटर कॉलेज के मालिक थे. वो गुरुवार की शाम अपने घर की तरफ बाइक से आ रहे थे. रास्ते में बीधा नगर क्षेत्र में उनकी बाइक को दो लोगों ने ओवरटेक किया. फिर रुकने का इशारा देकर बाइक रुकवाई.
इसके बाद दोनों अज्ञात बदमाश ने ताबड़तोड़ गोली बरसा दी और मौके से फरार हो गए. गोली लगने से मनोज कुमार घायल हो गए और सड़क पर गिर गए. उनको आस-पास के लोगों ने वरुण ट्रामा सेंटर पहुंचाया. मगर, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि हत्या में रंजिश में की गई है.
मामले में अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया, "बीधा नगर में स्कूल प्रबंधक मनोज कुमार को घर जाते समय गोली मार दी गई थी. उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. मगर, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिवार वालों से बात हुई है. वहां से रंजिश की बात सामने आई है. मामले की छानबीन की जा रही है. जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










