
UP: सोनेलाल जयंती को लेकर अपना दल में घमासान, अनुप्रिया को मिली कार्यक्रम की परमिशन
AajTak
अपना दल में सोनेलाल जयंती को लेकर घमासान मच गया है. कल लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम होना है. इसके लिए अनुप्रिया पटेल और पल्लवी पटेल ने दोनों ने ही अनुमति मांगी थी, लेकिन पल्लवी पटेल को परमिशन नहीं मिली.
सोनेलाल जयंती को लेकर अपना दल में घमासान मच गया है. दरअसल अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और अपना दल (कमेरावादी) की पल्लवी पटेल लखनऊ में एक ही जगह कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अड़ गए है.
सोनेलाल जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कल (शनिवार) इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होना है. इसके लिए अनुप्रिया और पल्लवी पटेल ने कार्यक्रम की अनुमित मांगी थी. जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को आयोजन की अनुमति मिल गई है, जबकि पल्लवी पटेल का आवेदन रद्द हो गया है.
बताया जा रहा है कि पल्लवी पटेल ने आवदेन रद्द होने के बाद भी कार्यक्रम के आयोजन किए जाने को लेकर अड़ी हुई हैं. उन्होंने कहा कि मैं ये जानना चाहती हूं कि मेरा कार्यक्रम किस आधार पर रद्द किया गया है. इतना ही नहीं, पल्लवी पटेल ने पुलिस कमिश्नर से भी इस बारे में शिकायत की है. साथ ही वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का प्रयास कर रही हैं.
पल्लवी पटेल ने कहा कि हम हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, इस बार पहली दफा ऐसा कुछ नहीं हो रहा कि आयोजन किया जा रहा हो, डॉक्टर साहब हमारे आदर्श हैं. कार्यकर्ताओं की मांग पर कार्यक्रम करने का प्लान था, जिसमें हम अपने महापुरुष के विचारों का आदान -प्रदान करते.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







