
UP: सोते समय घर में लगी आग, घिर गया पूरा परिवार, एक महिला और 5 बच्चे जिंदा जले
AajTak
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जल गए. बताया जा रहा है कि बीती रात जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी घर में रहस्यमय तरीके से आग लग गई. आग में पूरा परिवार फंस गया. इसमें एक महिला और पांच बच्चों की जलने से मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से बड़ी घटना सामने आई है. यहां रहस्यमय परिस्थितियों में एक घर में आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए.मरने वालों में एक महिला और 5 बच्चे शामिल हैं. यह घटना आधी रात को हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घर में आग कैसे लगी, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना कुशीनगर जिले के रामकोला थाना इलाके के उर्दहा बापू नगर की है. बताया जा रहा है कि रात के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था, उसी समय रहस्यमय तरीके से घर में आग लग गई. धीरे-धीरे आग इतनी ज्यादा फैल गई कि पूरा परिवार आग की लपटों में घिर गया और चीख-पुकार मच गई.
मोहल्ले के लोगों को जैसे ही आग लगने की घटना के बारे में पता चला तो तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए. इस दौरान आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि परिवार निकल नहीं सका. घर के अंदर एक महिला और उसके पांच बच्चे फंसे हुए थे. लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन निकाल नहीं सके. देखते ही देखते पूरा परिवार जिंदा जल गया.
घर में कैसे लगी आग, अभी तक स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस
आनन-फानन में लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारियों को दी, लेकिन महिला और पांच बच्चों को आग से बचाया नहीं जा सका. पूरा परिवार जिंदा जल गया. प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








