
UP: सीएम योगी ने झांसी में की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने बुंदेलखंड में चल रही योजनाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें उन्होंने बुंदेलखंड की योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को बुंदेलखंड की सभी परियोजनाओं की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन (JJM) के अंतर्गत लंबित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए. सभी कार्य निर्धारित समय और मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं. अधिकारी अपने कार्यालयों में जनसुनवाई सुनिश्चित करें और जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें. साथ ही उन्हें महत्वपूर्ण परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए.
प्रतिनिधियों से संवाद करें अधिकारी
इसके अलावा सीएम ने महीने में एक बार व्यापारी, उद्योग बंधु और जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने के भी निर्देश दिए. इसके अलावा मीटिंग में ललितपुर में फार्मा पार्क की कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. एरेच बांध के संबंध में भी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने के लिए कहा है. सीएम ने कायाकल्प योजना को जनसहभागिता से आगे बढ़ाने के लिए भी कहा है. बुंदेलखंड के अधिकारियों को सीएम ने आरोग्य मेला का नियमित आयोजन करने के लिए कहा और प्राकृतिक खेती एवं नेचुरल फॉर्मिंग को आगे बढ़ाने भी निर्देश दिए. सीएम ने बच्चों की यूनिफॉर्म, बैग, जूता, मौजा के लिए धनराशि का उपयोग किया जाए.
एक लाख से ज्यादा लाउडस्पीकर उतारे गए
सीएम ने बताया कि प्रदेश में एक लाख से अधिक लाउडस्पीकर उतारे गए हैं, जिन लाउडस्पीकरों को उतारा गया है वो दोबारा न लगाए जाएं. धार्मिक आयोजन धार्मिक स्थलों के अंदर ही सीमित होने चाहिए. उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पर्व या त्योहार का आयोजन सड़क पर न हो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










