
UP: सीएम योगी ऐक्शन में, 6 महीने में 10 हजार पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती करने का आदेश
AajTak
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और नगर विकास सेक्टर के 4 विभागों की प्रेजेंटेशन देखने के लिए बाद उन्हें कई निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि 1 लाख से अधिक आबादी वाले सभी नगरीय निकायों को गार्बेज फ्री बनाने के संबंध में कार्ययोजना तैयार करें.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और नगर विकास सेक्टर के 4 विभागों की प्रेजेंटेशन देखने के बाद कई निर्देश दिए. सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश देते हुए छह महीने में 10,000 पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति करने के लिए कहा है. सभी नियुक्तियां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के जरिये कराई जाएंगी.
सीएम योगी ने नगर विकास विभाग को निर्देश दिए कि काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी और प्रयागराज को मेट्रो रेल सेवा से जोड़ा जाना है. इसलिए जल्द कार्रवाई पूरी की जाए. 6 माह के भीतर गोरखपुर मेट्रो लाइट परियोजना के कार्य का शुभारंभ करने की तैयारी करें. योगी ने कहा कि अगले 2 साल में कम से कम 50% आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा जाए. वहीं अगले छह महीने में 2.51 लाख नए पीएम आवास बनाने का लक्ष्य लेकर काम में तेजी लाई जाए.
हर एफआरयू पर हो ब्लड स्टोरेज यूनिट
सीएम ने कहा कि सभी एफआरयू (First Referral Units) पर ब्लड स्टोरेज यूनिट जरूर हो. लखनऊ के केजीएमयू में टीबी रोग सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना कराई जाए. वहीं लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय के विस्तार की भी बात कही. वहीं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मैटरनल एनीमिया मैनेजमेंट सेंटर की स्थापना कराई जाए.
पोर्टल पर डाले डेंगू-मलेरिया की जांच रिपोर्ट
सीएम ने कहा है कि कोविड रिपोर्ट की तर्ज पर ही डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया की जांच रिपोर्ट भी पोर्टल पर उपलब्ध कराने के लिए पहल की जाए. वहीं, जलजनित बीमारियों के लिए मिशन जीरो की शुरुआत की जाए.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






