
UP सिपाही भर्ती परीक्षा: STF ने पांच ठगों को पकड़ा, 15 लाख तक में कर रहे थे पेपर की डील
AajTak
UP Police Constable Exam 2024: यूपीएसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र से शुभम सोनकर और पवन कुमार को गिरफ्तार किया है. वहीं, आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र से एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने अमित कुमार, विनय बघेल और अखिलेश को गिरफ्तार किया है.
UP Police Constable Exam 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली का मामला सामने आया है. यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने आगरा और प्रतापगढ़ से पांच ठगो को गिरफ्तार किया है. ये लोग अभ्यर्थियों से पैसा लेकर परीक्षा से पहले पेपर देने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे.
प्रतापगढ़ में दो गिरफ्तार
यूपीएसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र से शुभम सोनकर और पवन कुमार को गिरफ्तार किया है. ये दोनों यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों से 14 लाख रुपये लेकर पेपर देने का झांसा दे रहे थे. इनके एक साथी अरुण प्रताप सिंह अभी भी फरार है और एसटीएफ उसकी तलाश कर रही है.
आगरा में तीन गिरफ्तार
वहीं, आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र से एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने अमित कुमार, विनय बघेल और अखिलेश को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने आगरा के ट्रांस यमुना इलाके से इन तीनों को गिरफ्तार किया है. ये तीनों आगरा के एक होटल में ठहरे हुए थे और अभ्यर्थियों से 15 लाख रुपये में पेपर देने के नाम पर 50 हजार से एक लाख रुपये तक एडवांस लेते थे. अगर कोई अभ्यर्थी अपनी मेहनत से परीक्षा पास हो जाता था तो ये पूरा पैसा वसूल लेते थे.
यह भी पढ़ें: UP Police Exam 2024 LIVE: सिपाही भर्ती परीक्षा पूरी, सॉल्वर गैंग पर कसी नकेल! मानक बनी व्यवस्था

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












