
UP: सरकारी बोर्ड पर केशव मौर्य के जन्मदिन मुबारक पोस्टर, अमिताभ और नूतन ठाकुर ने की कार्रवाई की मांग
AajTak
डिप्टी सीएम केशव मौर्य के जन्मदिन के पोस्टर सरकारी बोर्ड पर लगाए गए हैं. इसको लेकर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी ने आपत्ति दर्ज कराई है.
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और डॉ. नूतन ठाकुर ने लखनऊ के सरकारी बोर्ड पर केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के पोस्टर लगे होने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने बीजेपी नेताओं द्वारा लगाए पोस्टर को अवैध कब्जा बताते हुए इन पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी की है.
सीएम को भेजे फोटो और वीडियो
अमिताभ और नूतन ठाकुर ने मुख्यमंत्री आवास कालिदास मार्ग, विक्रमादित्य मार्ग, 1090 चौराहा समेत कई जगहों के सरकारी बोर्ड के फोटो सीएम योगी और अन्य लोगों को भेजे हैं. ठाकुर दंपति ने अपनी शिकायत में कहा है कि इन फोटो और वीडियो से साफ हो जाता है कि ये सरकारी बोर्ड हैं, जिन पर प्रचार सामग्री लगी है. इन बोर्ड पर सीएम, राज्यपाल और पीएम के फोटो भी लगे हैं.
सीएम से कार्रवाई की मांग
लेकिन इसके बावजूद डिप्टी सीएम के समर्थकों ने इन बोर्ड पर सरकारी प्रसार सामग्री के ऊपर केशव मौर्य के जन्मदिन मुबारक के पोस्टर लगा दिए हैं जो पूरी तरह गैर-क़ानूनी हैं. इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से इन तथ्यों का संज्ञान लेते हुए तत्काल इन पर जुर्माना लगाए जाने के साथ ही इनके संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










