
UP: सपा विधायक दल की बैठक में शिवपाल को न्योता नहीं, बोले- दो दिन से कर रहा था इंतजार
AajTak
लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के दफ्तर में विधायक दल की बैठक का आयोजन किया जा रहा है. संभव है कि आज नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है. लेकिन बैठक में शामिल होने के लिए शिवपाल यादव को न्योता नहीं दिया गया है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की आज (26 मार्च) पार्टी दफ्तर में बैठक चल रही है. इस बैठक में शामिल होने के लिए सुबह से हलचल शुरू हो गई थी, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि विधायक दल की बैठक में शिवपाल यादव को नहीं बुलाया गया. शिवपाल को इस बैठक के लिए न्योता ही नहीं दिया गया था.
आजतक से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा कि वो लखनऊ में 2 दिन से इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें विधायक दल की बैठक में नहीं बुलाया गया. मैं समाजवादी पार्टी से न सिर्फ MLA हूं बल्कि पार्टी के सक्रिय सदस्य हूं. आगे आप क्या करेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वो अपने समर्थकों और जनता से बात करके फैसला करेंगे. समाजवादी पार्टी में रहेंगे या बीजेपी के साथ जाएंगे इस पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.
बता दें कि जब चुनाव परिणाम सामने आए थे तो कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं, कहा जा रहा था कि शिवपाल यादव को सदन में विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है. लेकिन शनिवार को लखनऊ में होने वाली बैठक में शिवपाल को निमंत्रण न देना अपने आप में सवाल खड़ा करने वाला है.
वहीं आज विधायक दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है. साथ ही विधायक दल का नया नेता भी चुना जा सकता है. रायबरेली के ऊंचाहार से विधायक और पूर्व मंत्री मनोज पांडे ने आज तक को बताया बैठक में आगे की रणनीति तैयार होगी. लिहाजा विधान परिषद के चुनाव के लिए भी बैठक में रणनीति बनाई जाएगी.
बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल विधानसभा से चुनाव जीते हैं. उन्होंने आजमगढ़ से सांसद के पद से इस्तीफ़ा देकर विधायक बने रहना चुना है. मतलब साफ है कि समाजवादी पार्टी (सपा) भले ही सूबे की सत्ता में वापसी न कर पाई हो, लेकिन विधायकों की संख्या बढ़कर सौ के पार हो गई है. ऐसे में मुख्य विपक्षी दल सपा ही है.
समाजवादी पार्टी में नेता प्रतिपक्ष चुनने और नेता सदन चुनने के लिए सभी विधायकों के साथ मीटिंग चल रही है. बैठक में रामकांत यादव, रविदास मल्होत्रा, माता प्रसाद पांडेय समेत सभी चुने हुए विधायक मौजूद हैं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







