
UP: सड़क किनारे चारपाई पर सोए हुए तीन बच्चों को ट्रक ने रौंदा, 2 की मौत, एक की हालत गंभीर
AajTak
UP Latest News: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले मेंस दर्दनाक हादसा हुआ है. सड़क किनारे चारपाई पर सोए हुए तीन बच्चों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है.
UP News: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. सड़क किनार चारपाई पर सोए हुए तीन बच्चों को तेज रफ्तार ट्रक रौंदकर फरार हो गया है. इस हादसे में मौके पर ही दो बच्चों की मौत हो गई जबकि तीसरे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई. उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
यह भयानक हादसा तिकुनिया थाना क्षेत्र के कस्बे में हुआ है.हादसे में मृत बच्चों के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है. पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है. मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. लोगों ने पुलिस से आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़ने की मांग की.
फिलहाल पुलिस ने घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. पुलिस ने इस प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया. हादसे का शिकार हुए बच्चों की पहचान रवि (10 वर्षीय), शकंर (13 वर्षीय) और विनोद (16 वर्षीय) के रूप में हुई है. पुलिस अब आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है. इसके लिए पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







