
UP: शपथ ग्रहण से पहले गाजियाबाद में करोड़ों की संपत्ति पर चला 'बाबा का बुलडोजर'
AajTak
Ghaziabad News: यूपी में एक बार फिर माफिया पर कार्रवाइयों का दौर शुरू हो गया है. खास बात यह है कि अतिक्रमण माफिया और गुंडों की संपत्ति को ध्वस्त कर 'बुलडोजर बाबा' के नाम से विख्यात हो चुके योगी आदित्यनाथ के दोबारा शपथ ग्रहण से पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही बुलडोजर अपने काम पर लग गया है. गुरुवार को गाजियाबाद में करोड़ों की अवैध संपत्ति को बुलडोजर ने जमींदोज कर दिया. माफिया के बाद रसूखदार होने के कारण कार्रवाई करने से बार-बार नगर निगम कार्रवाई करने से कदम पीछे खींच लेता था. जनपद के वसुंधरा जोन के साइट चार में एक माफिया ने नगर निगम की 7084 हजार वर्ग मीटर की भूमि पर कब्जा कर बैंक्वेट हाल बना रखा था. जिसकी मौजूदा कीमत 85 करोड़ रुपये है. अधिकारियों ने बुलडोजर चलाकर इसे ध्वस्त कर दिया है. देखें VIDEO:
बताया गया कि साल 1996 से इस भूमि पर अवैध कब्जा था. माफिया की ऊंची पकड़ होने के कारण नगर निगम कार्रवाई करने से बच रहा था. लेकिन आज बुलडोजर ने इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. खाली कराई गई जगह नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के वाहनों की पार्किंग के उपयोग में लाई जाएगी.
ये भी पढ़ें:- यूपी में बढ़ा बुलडोजर का खौफ, कब चलता है और क्या है नियम? ADG लॉ एंड ऑर्डर ने बताया उत्तर प्रदेश की सत्ता में बीजेपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वापसी के चलते अपराधियों में बुलडोजर को लेकर खौफ बढ़ गया है. अपराधी बुलडोजर के डर से सरेंडर करने लगे हैं. सीएम योगी अपने पहले कार्यकाल में अपराधियों की संपत्ति को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करवा चुके हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










