
UP: लव, सेक्स और धोखे की वह कहानी, जिसमें CO नवनीत को सीएम योगी ने कर दिया बर्खास्त
AajTak
डिप्टी एसपी नवनीत नायक के ऊपर लगे महिला से शारीरिक शोषण के आरोप में जांच के बाद पुलिस सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया गया है. आइए जानते हैं फेसबुक से हुई दोस्ती और फिर उस दोस्ती में लव, सेक्स और धोखे के कॉकटेल की पूरी कहानी क्या है-
करीब 3 साल पहले प्रतापगढ़ में डिप्टी एसपी रहे नवनीत नायक को उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस की नौकरी से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी एसपी नवनीत नायक के ऊपर लगे महिला से शारीरिक शोषण के आरोप में जांच के बाद पुलिस सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है.
महिला की तहरीर पर नवनीत नायक पर पहले ही रेप का मुकदमा दर्ज है. अब पुलिस की नौकरी से बाहर होने के बाद कानूनी शिकंजा भी कसने जा रहा है. दरअसल, फेसबुक से हुई दोस्ती और फिर उस दोस्ती में लव, सेक्स और धोखे के कॉकटेल में एक और पुलिस अधिकारी को सेवा से बर्खास्त किया जाएगा.
क्या है पूरा मामला
जुलाई 2019 में प्रतापगढ़ में शिव पट्टी के पद पर तैनात किए गए डिप्टी एसपी नवनीत नायक को यूपी पुलिस की सेवा से बर्खास्त किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ में तैनाती के दौरान सीओ रहे नवनीत राय की सोशल मीडिया के जरिए एक महिला से दोस्ती हुई. दोस्ती में प्यार की बातचीत शुरू हुई तो शादी का वादा भी हो गया.
मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली महिला नवनीत नायक से मिलने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस लाइन के ट्रांसिट हॉस्टल गई तो कई बार दोनों लोग होटल में भी मिले. महिला ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो सीओ ने ब्लैकमेल करने के फर्जी केस में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दे दी.
एक अंतरराष्ट्रीय संस्था में काम करने वाली महिला ने इसके खिलाफ जिले के पुलिस अफसरों से लेकर शासन में तक शिकायत की. शासन के दखल के बाद जुलाई 2021 में नवनीत पर प्रतापगढ़ के पट्टी थाने में एफआईआर दर्ज हुई और तब शाहजहांपुर में सीओ रहे नवनीत को निलंबित कर दिया गया. वर्तमान में नवनीत राय डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










