
UP: लव जिहाद का शिकार हुई मैनपुरी की युवती, सुनाई आपबीती
AajTak
मामला थाना कुरावली के एक गांव का है. यहां रहने वाली दलित समाज की युवती का आरोप है कि संभल से आए राजमिस्त्री फुरकान खान ने अपनी पहचान छिपाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया. इसके बाद उसके साथ शादी की. जब युवती को पता चला कि लड़का मुस्लिम है तो उसने विरोध किया. इस पर युवक उसके साथ मारपीट करने लगा.
यूपी के मैनपुरी में एक हिंदू युवती से मुस्लिम युवक पर धर्म छुपाकर शादी करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं उसने कहा है कि युवक ने शादी के बाद उसे प्रताड़ित किया. पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
ये मामला थाना कुरावली के एक गांव का है. यहां रहने वाली दलित समाज की युवती का आरोप है कि संभल से आए राजमिस्त्री फुरकान खान ने अपनी पहचान छिपाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया. इसके बाद उसके साथ शादी की. जब युवती को पता चला कि लड़का मुस्लिम है तो उसने विरोध किया. इस पर युवक उसके साथ मारपीट करने लगा.
'प्रेम जाल में फंसाकर फुरकान अपने साथ ले गया'
किसी तरह युवती अपने घर जाने का बहाना करके वहां से निकली. इसके बाद एसपी मैनपुरी से मिलने पहुंची. उसने अपनी शिकायत में कहा, 'मुझे अपने प्रेम जाल में फंसाकर फुरकान खान अपने साथ ले गया. फिर उसने शादी की. इसके बाद मुझे पता चला कि लड़का मुस्लिम है'.
मामले में मैनपुरी पुलिस अधीक्षक का बयान
पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मैनपुरी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










