
UP: रिसर्च में पाए गए कोरोना के 7 वैरिएंट, वैज्ञानिकों ने बताई दूसरी लहर के घातक होने की वजह
AajTak
वाराणसी और आसपास से लिए नमूनों की जांच के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय और सीएसआईआर-सेलुलर और आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी), हैदराबाद के वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च में पाया कि वाराणसी क्षेत्र में कम से कम कोरोना वायरस सात वरियेंट्स उपस्थित थे.
कोरोना संक्रमण की घटती रफ्तार के बीच अब इससे जुड़े हुए रिसर्च भी सामने आने लगे हैं कि आखिर क्यों दूसरी लहर इतनी ज्यादा जानलेवा और घातक थी? वाराणसी और आसपास से लिए नमूनों की जांच के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय और सीएसआईआर-सेलुलर और आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी), हैदराबाद के वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च में पाया कि वाराणसी क्षेत्र में कम से कम कोरोना वायरस सात वैरिएंट्स उपस्थित थे, जिसमें कोरोना वायरस के सबसे घातक वैरिएंट ऑफ कंसर्न जिसे डेल्टा वैरीएंट भी कहते हैं, उसकी वजह से वाराणसी में कोरोना की रफ्तार इतनी तेज थी. इस बारे में और ज्यादा जानकारी बीएचयू में एमआरयू लैब की प्रमुख प्रोफेसर रोयना सिंह ने बताया कि अचानक जैसे ही कोरोना की दूसरी लहर आई तो हम लोगों ने संक्रमण दर और ट्रांसबिलिटी रेट बढ़ता देखा. इस पर शक हुआ कि क्या वायरस म्यूटेट कर लिया होगा? जिसके बाद रिसर्च करने पर यह नतीजा निकला कि जो सैंपल जांच के लिए सीसीएमबी हैदराबाद भेजे गए थे, उसमें 36% वेरिएंट ऑफ कंसर्न जिसे डेल्टा स्ट्रेन भी कहते हैं पाया गया.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










