
UP: रायबरेली में भीषण हादसा, कार के ऊपर पलटा रेत से भरा ट्रक, दो बच्चों सहित 5 की मौत
AajTak
कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिसमें से सिर्फ 1 की ही जान बच सकी है. पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी तो वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है.
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मंगलवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें दो बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस रेत हटाकर कार को बाहर निकलवाया. कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिसमें से सिर्फ 1 की ही जान बच सकी है. पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी तो वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है.
हादसा रायबरेली के भदोखर थाने के कुचरिया भांव के पास प्रयागराज जाने वाले हाईवे पर हुआ. क्षेत्र के समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल के बेटे राकेश अग्रवाल (45), पत्नी सोनम अग्रवाल (35) और बेटे आदित्य (11) के साथ खाना खाने इलाके के बाबा ढाबा गए थे. उनके साथ रचित अग्रवाल की पत्नी रुचिका (35) और उनके दो बच्चे रईसा (9) और रेयांस (6) भी थे. रात होने पर वे अपनी इको स्पोर्ट्स कार से वापस लौट रहे थे कि तभी मुंशीगंज के पास रेत से लदा हुआ एक डंपर उनकी कार पर पलट गया.
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार पर गिरे डंपर को हटवाया, लेकिन तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी. घटना के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली वीरेंद्र सिंह ने बताया की हादसा कार के ऊपर ट्रक पलटने की वजह से हुआ. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही एंबुलेंस को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया था. 5 की मौत हो चुकी है. एक का इलाज चल रहा है.
बता दें कि रायबरेली में व्यवसायिक रूप से मंगलवार बाजार बंद रहता है. ऐसे में जिले का व्यापारी वर्ग मंगलवार को अमूमन खाना-खाने बाहर जाता है. अग्रवाल परिवार के लोग भी मंगलवार को ही खाना खाने बाबा ढाबा पहुंचे थे. लेकिन रात में वापस लौटते समय भीषण हादसा हो गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










