
UP: राज्यसभा चुनाव के जरिए 2024 की तैयारी, बीजेपी ने यूं साधा जातीय समीकरण
AajTak
राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी से बीजेपी के आठ उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है. पार्टी ने काफी मंथन कर इन चेहरों को चुना है. 2024 के लोकसभा चुनाव को भी ध्यान में रखा गया है.
राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी से बीजेपी के 8 प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है. इसमें डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी, डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, बाबू राम निषाद, दर्शना सिंह, संगीता यादव, मिथिलेश कुमार, डॉ के लक्ष्मण और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर पार्टी को मौका दिया गया है. इन सभी चेहरों को चुनने के पीछे बीजेपी की एक बड़ी रणनीति मानी जा रही है. कहा जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भी पार्टी ने जातीय संतुलन साधने का पूरा प्रयास किया है.
अगर प्रत्याशियों के जातीय समीकरणों पर नज़र डालें तो एक ब्राह्मण चेहरा लक्ष्मीकांत वाजपेयी के रूप में शामिल किया गया है. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ ख़ास बात ये है कि वे मेरठ (पश्चिमी यूपी) के रहने वाले हैं. लेकिन सिर्फ़ ब्राह्मण चेहरा होना ही ख़ास बात नहीं है बल्कि पार्टी ने उनके पिछले काम को भी देखा है. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रदेश अध्यक्ष रहते ही बीजेपी ने 2014 का विधानसभा चुनाव जीता था. इस विधानसभा चुनाव में लक्ष्मीकांत वाजपेयी को जॉइनिंग कमेटी का इंचार्ज बनाया गया. उन्होंने मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव, साढ़ू प्रमोद गुप्ता, रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह समेत सपा के कई जैन प्रतिनिधियों को भी पार्टी में शामिल कर अपनी उपयोगिता बतायी.
राज्यसभा के लिए पार्टी की सूची में एक अन्य सवर्ण नाम डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल का है. वहीं वैश्य अग्रवाल को सीएम के लिए अपनी विधानसभा सीट छोड़ने का इनाम मिला है. हालांकि पिछले साल बीजेपी में शामिल होने वाले नरेश अग्रवाल की उम्मीदवारी को लेकर चर्चा थी, पर एक ही जाति के होने के कारण ये कहा जा रहा है कि राधा मोहन दास पार्टी की स्वाभाविक पसंद हैं. राधा मोहन दास के रूप में पार्टी ने एक पढ़ा लिखा चेहरा और कैडर का नेता राज्यसभा भेजने का फ़ैसला किया.
इन दो सवर्ण चेहरों के अलावा दर्शना सिंह भी राज्यसभा के लिए एक सवर्ण चेहरा हैं. क्षत्रिय दर्शना सिंह यूपी बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही हैं और चंदौली ज़िले की रहने वाली हैं. पार्टी ने आधी आबादी को साधने के लिए एक पढ़े लिखे चेहरे के तौर कर उनको उतारा है.
एक ब्राह्मण, एक ठाकुर, एक वैश्य के अलावा बाक़ी सभी चेहरे ऐसे हैं जो बीजेपी के ओबीसी और दलित एजेंडे को मज़बूत करते हैं. संगीता यादव पूर्व विधायक हैं और इस चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया था. ऐसे में उनको राज्यसभा भेजकर पार्टी ने यादव और महिला दोनों ही समीकरण एक साथ साधने की कोशिश की है. पार्टी जहां ग़ैर यादव ओबीसी को आगे बढ़ा रही है, वहीं यादव को भी ये संकेत दे रही है है कि बीजेपी उनके लिए भी हितैषी है.
अंतिम समय पर के लक्ष्मण के नाम ने सभी को चौंका दिया पर उन्होंने ये साफ़ कहा कि उनके पास गृह मंत्री अमित शाह का कल फ़ोन आया कि यूपी से राज्य सभा के लिए नामांकन करना है. के लक्ष्मण तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और अभी पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उनको यूपी से प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने OBC चेहरे के रूप में तो उनको प्रोजेक्ट किया ही है, साथ ही एक भारत का संदेश भी दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










