
UP में Tourism को कैसे दे रहे बूस्टर डोज? पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी से जानें
AajTak
पंचायत आजतक के मंच पर से पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बताया कि टूरिज्म के मामले में पिछले कुछ वर्षों में यूपी में क्या बदलाव हुए हैं. मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने कौन से कदम उठाये. तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में नंबर 1 टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया है और इसका पुरुस्कार भी प्राप्त हुआ है. 2017 से पहले इस मामले में यूपी बहुत पीछे था. तिवारी ने बताया कि 2017 से पहले मंत्री और नेता विदेश घूम कर आते थे तो वहां की तरह यहां बदलाव करने को ही पर्यटन समझते थे, संस्कृति से तो उन्हें कोई मतलब ही नहीं था. देखें वीडियो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










