
UP में NCR की तर्ज पर बनेगा SCR, सीएम योगी ने दिए निर्देश, ये जिले होंगे शामिल
AajTak
उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ती शहरी आबादी को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने NCR की तर्ज पर SCR का गठन करने के निर्देश दिए हैं. इसमें लखनऊ और उन्नाव समेत कई जिले शामिल किए जाएंगे. सीएम योगी ने इस संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा कि सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श कर जल्द से जल्द विस्तृत कार्ययोजना पेश की जाए.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की तर्ज पर अब यूपी की योगी सरकार उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) बनाने जा रही है. इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, आवास विकास परिषद और सभी शहरी विकास प्राधिकरणों की समीक्षा बैठक की. इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NRC) की तर्ज पर 'उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र' बनाने का निर्देश दिया है.
मुख्यमंत्री योगी ने मीटिंग के दौरान कहा कि विभिन्न शहरों के लोग यहां आकर इसे अपना स्थायी निवास बनाना चाहते हैं. पड़ोसी जिलों में भी जनसंख्या का दबाव बढ़ रहा है और कई बार अनियोजित विकास की शिकायतें भी आती रहती हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की तर्ज पर उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र का गठन किया जाए.
SCR में शामिल होंगे ये जिले
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा. SCR में लखनऊ और उसके आसपास के जिले जैसे उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली, बाराबंकी, कानपुर नगर और कानपुर देहात को शामिल किया जा सकता है. सीएम योगी ने कहा कि सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श कर जल्द से जल्द विस्तृत कार्ययोजना पेश की जाए.
आगामी 50 साल की रूपरेखा ध्यान में रखी जाए
मीटिंग में सीएम योगी ने कहा कि विकास परियोजनाओं पर फैसला लेते समय अगले 50 वर्षों की रूपरेखा को ध्यान में रखा जाना चाहिए. सीएम ने कहा कि अधिकारियों को अपनी परियोजनाओं के लिए अपना वित्तीय प्रबंधन करने पर विचार करना होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










