
UP में 5 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 7 PCS को भी नई तैनाती मिली
AajTak
UP में 5 IAS और 7 PCS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है. इनमें तीन अफसरों को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है. यूपी में हफ्ते भर 16 सीनियर अफसरों का ट्रांसफर किया गया था.
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक हफ्ते के अंदर फिर से आईएएस और पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं. शुक्रवार शाम पांच IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए. इसके अलावा, सात पीसीएस अफसरों का भी ट्रांसफर किया गया है. मई की शुरुआत में भी योगी सरकार ने 16 सीनियर आईएएस अफसरों का तबादला किया था.
यूपी में जिन पांच IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किए गए हैं, उनमें गोंडा के मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है. इसी तरह श्रावस्ती के सीडीओ ईशान प्रताप सिंह को भी मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है. इसके अलावा, आजमगढ़ के जॉइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार को CDO गोंडा, बागपत के जॉइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह को CDO श्रावस्ती बनाया गया. जबकि प्रतीक्षारत अन्नपूर्णा गर्ग को यूपी सड़क परिवहन निगम लखनऊ में अपर प्रबंध निदेशक के रूप में तैनाती दी गई है.
इन सात पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर
वहीं, जिन सात PCS अधिकारियों का ट्रांसफर किए गए हैं, उनमें नागरिक उड्डयन निदेशालय में प्रभारी अपर निदेशक (प्रशासन) विश्व भूषण मिश्र को अपर आयुक्त वाराणसी मंडल बनाया गया. इसी तरह, अमेठी में अपर जिलाधिकारी (राजस्व एवं वित्त) सुशील प्रताप सिंह को नागरिक उड्डयन निदेशालय में प्रभारी अपर निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है. लखनऊ में सहायक राज्य संपत्ति अधिकारी अजित कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमेठी बनाया गया है.
सोनभद्र के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ बनाया गया है. विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद सहदेव कुमार मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सोनभद्र बनाया गया है. उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है. इसी तरह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवनीश सक्सेना को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सचिव बनाया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










