
UP में भारी बारिश से हाहाकार, लखनऊ में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत, उन्नाव में छत गिरने से 3 की जान गई
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारी बारिश के चलते भीषण हादसा हो गया. यहां कैंट थानाक्षेत्र में दिलकुशा गार्डन के पास दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई. एक व्यक्ति घायल हो गया. उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है. राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया. यहां कैंट थानाक्षेत्र में दिलकुशा गार्डन के पास दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई. एक व्यक्ति घायल हो गया. उधर, उन्नाव में भी बड़ा हादसा हो गया. यहां भारी बारिश के चलते एक घर की छत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 1 घायल है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और उन्नाव की घटना पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं. लखनऊ कैंट एरिया में हुआ हादसा लखनऊ कैंट के अंतर्गत दिलकुशा में ये हादसा हुआ. यहां दीवार गिरने से 9 लोगो की मौत हो गई, जिनमें 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. एक व्यक्ति घायल है. बताया जा रहा है कि ये लोग दीवार के पास सो रहे थे. अचानक दीवार गिरने से चपेट में आ गए. पुलिस-प्रशासन मौके पर बचाव कार्य मे जुटी है.
उन्नाव में 3 की मौत
उन्नाव में देर रात बारिश की वजह से एक कच्चे घर की छत गिरने तीन लोगों की मृत्यु हो गई और एक घायल है. हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई. वहीं, तीन बच्चों की मां हादसे में घायल हो गई है.
सीएम ने 4 लाख रु की आर्थिक मदद का ऐलान किया सीएम योगी ने लखनऊ में दीवार गिरने और उन्नाव में छत गिरने की घटना पर संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. इसके अलावा डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










