
UP में आखिरी चरण में 13 सीटों पर वोटिंग, जानें कैसे जातियों के चक्रव्यूह में फंस गईं NDA की ये 4 सीटें
AajTak
उत्तर प्रदेश के अंतिम चरण के चुनाव में जातियों का फेर एनडीए कैंडिडेट के लिए भारी पड़ने वाला है. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने ऐसे कैंडिडेट खड़े किए हैं कि एनडीए के लिए प्रमुख रूप से ये चार सीटें मुश्किल हो गईं हैं.
उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को संपन्न हो रहा है. कुल 13 सीटों पर यहां मतदान है पर 4 सीटें ऐसी हैं जहां जातियों के चक्रव्यूह में एनडीए बहुत बुरी तरह फंसी हुई है. साल 2019 के लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के दमदार प्रदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी में बहुत बड़े अंतर से जीत में यह तथ्य दबकर रह गया था कि पूर्वांचल की कई प्रमुख सीटों पर बेहद करीबी अंतर से हार-जीत हुई थी.
मछलीशहर, चंदौली, बलिया आदि में बहुत मामूली अंतर से पार्टी कैंडिडेट जीते थे. कम से कम पांच संसदीय सीट पार्टी हार भी गई थी. यही नहीं 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी के लिए पूर्वांचल दुखती रग साबित हुआ था.कई जिलों से बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया था.दरअसल चुनावों में जाति धर्म से से ऊपर हो जाती है. यह भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी खामी है पर भारत में इसे मान्यता प्राप्त है. आइये देखते हैं कि अंतिम चरण में मुख्य रूप से इन 4 सीटों पर किस तरह एनडीए फंस गई है.
1-संकट में हैं ये चार सीटें
इस बार भी पूर्वांचल की तमाम सीटों पर मुकाबला कड़ा हो सकता है. पर सातवें चरण में होने वाली कुल 13 सीटों में चार सीटें तो एनडीए के लिए इस तरह फंस गईं हैं कि राम का नाम ही बेड़ा पार लगा सकता है. घोसी में एनडीए की ओर से सुभासपा के प्रत्याशी अनिल राजभर चुनाव लड़ रहे हैं जो पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर के लड़के हैं. पर यहां समाजवादी पार्टी ने राजीव राय और बीएसपी ने बालकृष्ण चौहान को प्रत्याशी को बनाकर बाजी कठिन कर दी है.
मिर्जापुर में एनडीए कैंडिडेट अपना दल की केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का मुकाबला समाजवादी पार्टी के राजेंद्र एस बिंद से है. यहां बीएसपी के मनीष त्रिपाठी भी दौड़ में शामिल है. चंदौली में बीजेपी कैंडिडेट केंद्रीय मेंत्री महेंद्र नाथ पांडेय का काम बिगाड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र सिंह और बीएसपी के सतेंद्र मौर्या. सबसे हॉट सीट बलिया बन गई है जहां से बीजेपी कैंडिडेट पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर का मुकाबला समाजवादी पार्टी के सनातन पांडेय से हो रहा है.
2-जातियों का चक्रव्यूह

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










