
UP: 'मुलाकात अगर मौत है तो मिलवाओ हमसे' डायलॉग पर महिला सिपाही ने बनाया Video, SP ने दिए जांच के आदेश
AajTak
वर्दी में फेसबुक रील बनाने वाली महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ बहराइच के एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं. ड्यूटी पर तैनात महिला कॉन्स्टेबल ने 'मुलाकात अगर मौत है तो मिलवाओ हमसे' पर रील बनाया जो वायरल हो गया. इसके पहले भी वर्दी में रील बनाने पर दो महिला कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किया गया था.
मुरादाबाद के बाद अब बहराइच में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी का वर्दी में बनाया हुआ फेसबुक रील्स (Facebook Reels) वायरल हो रहा है. जिसमें महिला कॉन्स्टेबल फिल्मी डायलॉग बोलती नजर आ रही है. अब इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
यूपी के बहराइच में पुलिस की डायल 112 में कार्यरत एक महिला कॉन्स्टेबल का वर्दी पहन कर बनाया गया फेसबुक रील बेहद चर्चा का विषय बना हुआ है. महिला कॉन्स्टेबल का नाम संगीता बताया जा रहा है. जिसने पुलिस की वर्दी में रील बनाई है. रील में महिला कॉन्स्टेबल डायलॉग 'मुलाकात अगर मौत है तो मिलवाओ मुझसे' बोलते नजर आ रही है. वायरल रील के सामने आने पर बहराइच पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं. देखें वीडियो:-
इसके पहले मुरादाबाद मंडल में दो महिला कॉन्स्टेबल ने 15 सेकंड के दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे और खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसकी जानकारी जैसे ही एडीजी मुख्यालय पहुंची, कार्रवाई करते हुए एडीजी राजकुमार ने दोनों महिला कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और कार्रवाई के निर्देश दिए थे.
बरेली-मुरादाबाद जोन के सभी SSP को निर्देश दिए गए हैं कि वर्दी पहनकर कोई भी पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो अपलोड नहीं करेगा और ना ही कोई फोटो अपलोड किया जाएगा. आदेश में कहा गया है कि ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
सोशल मीडिया पर फेमस होने का क्रेज वर्दी में पुलिसकर्मियों के फेसबुक, इंस्टा रील्स बनाने के कई मामले सामने आ चुके हैं. वर्दी का रौब दिखाते हुए सोशल मीडिया पर फेमस होने का जुनून पुलिसकर्मियों में बहुत देखा जा रहा है. कई पुलिस वाले फेसबुक लाइव और यूट्यूब पर भी अपनी वीडियो अपलोड करते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










