
UP: मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के लिए बांदा जेल पहुंचे डिप्टी जेलर, जानिए कितने सुरक्षाकर्मी करते हैं सिक्योरिटी?
AajTak
बांदा जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के लिए कानपुर के एक डिप्टी जेलर की ड्यूटी लगाई गई है. सुरक्षा की दृष्टि से हर महीने प्रदेश की अन्य जेलों से डिप्टी जेलर की ड्यूटी लगाई जाती है. मुख्तार की सुरक्षा में करीब 32 सुरक्षाकर्मी 24 घंटे में ड्यूटी पर लगाए गए हैं. साथ ही CCTV कैमरे से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाती है.
बांदा जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के लिए जेल प्रशासन के साथ कानपुर के एक डिप्टी जेलर की ड्यूटी लगाई गई है. बताया जा रहा है कि उन्होंने जॉइन कर लिया है. जेल प्रशासन के मुताबिक मुख्तार की सुरक्षा में करीब 32 सुरक्षाकर्मी 24 घंटे में ड्यूटी पर लगाए गए हैं. जिसमे अंदर की बैरक में रहने वाले सुरक्षाकर्मी बॉडी कैम से लैस रहते हैं. यानी हर गतिविधि की नजर शरीर मे लगे कैमरे में रिकॉर्ड होती है.
कानपुर से आए डिप्टी जेलर एक महीने तक मुख्तार की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे. सुरक्षा की दृष्टि से हर महीने प्रदेश की अन्य जेलों से डिप्टी जेलर की ड्यूटी लगाई जाती है. साथ ही करीब 20 सीसीटीवी से लगातार निगरानी की जा रही है.
बीते दिनों DIG जेल संजीव त्रिपाठी और डीएम अनुराग पटेल ने जेल का औचक निरीक्षण किया था. घंटों तलाशी लेने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था. गनीमत रही कि कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. सरकार के निर्देश पर जेल की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी जा रही है. सड़क से जेल कैम्पस तक 36 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा सके.
जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि हर महीने शिफ्ट बदलती रहती है. अभी शासन के निर्देश पर कानपुर से डिप्टी जेलर ने जॉइन किया है, जो एक माह तक सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी देखेंगे. जेल में मुख्तार की सुरक्षा में 32 सुरक्षाकर्मियों से ज्यादा लगाए गए हैं. इनमें कुछ बॉडी कैम से लैस हैं. साथ ही जेल में 20 सीसीटीवी लगाए गए हैं, जो कि हर गतिविधि पर नजर रखते हैं. बंदियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जेल अस्पताल है. जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल से डॉक्टरों की टीम को बुलाकर इलाज कराया जाता है. जेल में इस समय 1100 कैदी हैं. (रिपोर्ट-सिद्धार्थ)
ये भी देखें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










