
UP: मारे गए BJP कार्यकर्ता बाबर के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान, 2 लाख देगी योगी सरकार
AajTak
ग्रामीणों के मुताबिक जब बाबर जान बचाने के लिए छत पर भगा तो उसे वहां से धक्का दे दिया. लोगों के मुताबिक वह बेहद सरल स्वभाव का था और बहुत पहले से बीजेपी का समर्थक था.
यूपी के कुशीनगर में बीजेपी की जीत पर जश्न मनाने के कारण मुस्लिम युवक बाबर की मौत के बाद उसके गांव के लोग बेहद आक्रोशित हैं. मृतक का शव जब रविवार को उसके गांव पहुंचा तो गुस्साए लोगों ने शव को दफनाने से मना कर दिया.
नेता और प्रशासन के समझाने के बाद युवक को अंतिम विदाई दी गई. वहीं बता दें कि योगी सरकार ने बाबर की मौत के बाद उसके परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया है.
दरअसल कुशीनगर के रामकोला थाने के कठघरही गांव में 26 साल का बाबर अली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के जीत दर्ज करने और सरकार बनने का जश्न मना रहा था. बीजेपी की जीत से उत्साहित होकर बाबा अली ने लोगों के बीच मिठाई बांटी जो उसके पड़ोस के कुछ लोगों को पसंद नहीं आया.
मुस्लिम युवक की उसके घर के बगल में रहने वाले पट्टीदारों ने जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद घायल युवक को पहले जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
बाबर की पत्नी फातिमा अली और मां जेबुन्निसा ने आज तक को बताया कि बाबर ने रामकोला थाने की पुलिस और कई अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन उसे सुरक्षा नहीं मिली. रामकोला थाने द्वारा कोई सुनवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने बाबर को पीट- पीटकर अधमरा कर दिया और फिर छत से नीचे फेंक दिया. यह पूरी घटना उसी की मां और पत्नी और बच्चों के सामने हुई.
मृतक बाबर के परिजनों का कहना था कि पड़ोस में रहने वाले पट्टीदार इस बात पर नाराज थे कि बाबर बीजेपी का प्रचार क्यों कर रहा है, कई बार बाबर को बीजेपी का प्रचार करने से मना किया था.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







