
UP: भदोही अग्निकांड में झुलसीं दो और लड़कियों ने तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या पहुंची 12
AajTak
भदोही अग्निकांड में झुलसीं दो और लड़कियों ने अपनी जान गंवा दी. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. इनको मिलाकर मरने वालों की संख्या 12 हो गई है. अभी भी 68 लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है. इनमें से कुछ की हालत गंभीर है. मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
यूपी के भदोही (Badohi fire case) में दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड में मरन वालों की संख्या बढ़कर ग्यारह हो गई है. हादसे में बुरी तरह झुलसी 16 साल और 17 साल की दो लड़कियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घायलों का वाराणसी में इलाज चल रहा है. अभी भी अग्निकांड में झुलसे 68 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.
गौरतलब है कि, 2 अक्टूबर को भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के नरथुआ में स्थित पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई थी. इस कांड में बड़ी संख्या में पंडाल देखने आए लोग झुलस गए थे. इनमें ज्यादातर संख्या महिलाओं और बच्चों की थी. आग लगने का कारण हाइलोजन लाइट की तपिश को बताया गया था. जिसके कारण पंडाल ने आग पकड़ ली थी. जब घटना हुई थी उस दौरान पंडाल में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था. इसलिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी. रविवार को 16 वर्षीय प्रियल और 17 वर्षीय प्रीति नाम की लड़कियों की भी दम तोड़ दिया है. इलाज औराई अस्पताल के बर्न विभाग में चल रहा था.
घायलों की मदद के लिए डोनेशन
हादसे का शिकार हुए लोगों की मदद के लिए डोनेशन किया जा रहा है. दो मृतक जया देवी और शिवपूजन के परिजनों को कृषि दुर्घटना बीमा के तहत पांच पांच लाख की आर्थिक सहायता के लिए धनराशि डीएम ने स्वीकृत कर दी है. इसके साथ ही डीएम एसपी ने झुलसे हुए लोगों के इलाज के लिए अपना एक सप्ताह का वेतन दान किया हैं. अधिकारी और जनप्रतिनिधि ने आम लोगों से भी मदद के लिए आगे आने की अपील की थी. अपील के चलते आम लोगों ने रेड क्रास सोसायटी को डोनेशन दिया. सभी का मिलाकर दस लाख रुपए से अधिक का डोनेशन हुआ.
इनकी हुई है मौत
- अंकुश सोनी उम्र 12 वर्ष

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










