
UP: भंडारण निगम भर्ती घोटाला मामले में SIT ने दर्ज की एफआईआर
AajTak
फरवरी 2021में शासन को भेजी गई SIT रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम यानी SIT ने भंडारण निगम भर्ती घोटाले में हुए 93 पदों पर भर्ती के मामले में एफआईआर दर्ज की है. दरअसल 2013 में एमडी भंडारण निगम ओमकार यादव सहकारिता सेवा मंडल के अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर रहे थे.
SIT (स्पेशल इन्वेस्टिंग टीम) ने भंडारण निगम भर्ती घोटाला मामले में एफआईआर दर्ज की है. दरअसल समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में सहकारिता के तमाम विभागों में हुई 2324 पदों पर हुए भर्ती घोटाले में SIT द्वारा भंडारण निगम में हुई भर्ती पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. भंडारण निगम भर्ती घोटाले में दर्ज कराई गई SIT की FIR में तत्कालीन एमडी ओमकार यादव सचिव भूपेंद्र सिंह के साथ तमाम अफसर भी शामिल हैं. फरवरी 2021 में शासन को भेजी गई SIT रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम यानी SIT ने भंडारण निगम भर्ती घोटाले में हुए 93 पदों पर भर्ती के मामले में एफआईआर दर्ज की है. दरअसल 2013 में एमडी भंडारण निगम ओमकार यादव सहकारिता सेवा मंडल के अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर रहे थे.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










