
UP: बाराबंकी में मिली बम जैसी संदिग्ध वस्तु, लखनऊ से पहुंचे दस्ते ने किया डिफ्यूज
AajTak
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (UP Barabanki) के नगर कोतवली इलाके के सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिली थी. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की. बम निरोधक दस्ते ने बम जैसी वस्तुओं को डिफ्यूज कर दिया है.
यूपी के बाराबंकी (UP Barabanki) में सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास बम जैसी पांच संदिग्ध वस्तुएं मिलने से हड़कंप मच गया. इसमें टाइमर लगा था. स्थानीय लोगों ने जब टिक-टिक की आवाज सुनी तो उन्होंने जाकर देखा. बम जैसी पांच चीजें पड़ी थीं. इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई. लखनऊ से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने उस संदिग्ध वस्तुओं को डिफ्यूज कर दिया.
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि बम जैसी चीज मिली है, जिसे बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया है. इस मामले की जांच की जा रही है. ट्रेनों का आवागमन जारी है. राजधानी लखनऊ के पास मिली टाइम बम जैसी चीज से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. लोगों में चर्चा है कि यह बम यहां छिपाए गए थे, बाराबंकी या लखनऊ को दहलाने की साजिश हो सकती थी.
ग्रामीणों ने देखा तो 112 नंबर डायल कर दी सूचना
लखनऊ बॉर्डर से महज तीन किलोमीटर दूर सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पीछे पांच टाइम बम जैसी चीजों को दो ग्रामीणों ने देखा. बताया जा रहा है कि ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे, तभी टिक-टिक की आवाज सुनकर उन्होंने जाकर देखा. इसके बाद 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी. पीआरवी के पहुंचने के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स, अपर पुलिस अधीक्षक, सतरिख और नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. यहां बम जैसी 4 चीजें बरामद हुईं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










