
UP: बाराबंकी में भीषण एक्सीडेंट, दो बाइक सवारों को पिकअप ने मारी टक्कर, पांच की मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां दो बाइक सवारों को एक पिकअप ने टक्कर मार दी. इससे दोनों बाइक पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. मामले की जांच की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया है. यहां एक पिकअप ने दो बाइकों में टक्कर मार दी. इससे बाइक पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में चार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. ये घटना यूपी के बाराबंकी में एनएच 28 सी लखनऊ से गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई.
जानकारी के अनुसार, थाना मसौली के अंतर्गत बिंदौरा गांव के पास हुए सड़क हादसे मे पांच लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद कोहराम मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मसौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं. इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही एक पिकअप ने दोनों बाइक सवारों को कुचल दिया.
एक बाइक पर सवार प्रशांत दुबे पुत्र लक्ष्मी निवासी लखपेड़ाबाग बाराबंकी और पंकज मिश्रा पुत्र विजय प्रकाश मिश्र निवासी काजी मऊ करनैलगंज गोंडा सवार थे. वहीं दूसरी बाइक पर किन्हौली निवासी 28 वर्षीय दीपक गौतम पुत्र मेवालाल, 23 वर्षीय अभिषेक गौतम पुत्र राजेश गौतम व 32 वर्षीय शिवकरण गौतम पुत्र माता प्रसाद सवार थे. हादसे में इन सभी की मौत हो गई.
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि घटना में 5 लोगों की मौत हुई है. बस को ओवरटेक करने के चक्कर में पिकअप ने इन बाइक सवारों को रौंद दिया है. सभी का पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










