
UP: बाराबंकी में प्रधान और BDC मेंबर के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर Video वायरल
AajTak
UP News: यूपी के बाराबंकी से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान के बीच जमकर मारपीट हुई और लात घूंसे चले. इस दौरान मौके पर मौजूद किसी ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें कुछ लोग एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं. इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को उठा-उठाकर पटका. बताया जा रहा है कि यह मारपीट बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान के बीच हुई.
दरअसल, शुक्रवार को निंदूरा ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों की बैठक हो रही थी. जिसमें क्षेत्र के कई लोग और अधिकारी शामिल थे. जिसके बाद प्रधान और बीडीसी सदस्यों में तनातनी हो गई. ब्लॉक प्रमुख द्वारा बीडीसी का पक्ष लिए जाने पर प्रधानों ने ब्लॉक के अंदर हंगामा काटा. गाली-गलौज के बाद ब्लॉक के बाहर जमकर लात-घूंसे चले. भीड़ यह तमाशा देखती रही. मारपीट का वीडियो क्षेत्र में वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मामला सिर्फ इतना था कि बैठक समाप्त होने के बाद ब्लॉक प्रमुख रामू गुप्ता ने बीडीसी सदस्यों का पक्ष लेते हुए कह दिया कि अगर भेदभाव किया गया तो प्रधानी छीन ली जाएगी. इस बात पर प्रधानों ने जमकर हंगामा काटा.
दरअसल, क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान अनवारी पंचायत के बीडीसी सदस्य अली अहमद ने पंचायत में लगे सरकारी हैंडपंपों में सबमर्सिबल डाल रखने की बात उठाई थी. देखें Video:
20 मिनट तक चलता रहा हंगामा मीटिंग समाप्त होने के बाद ब्लॉक के बाहर ग्राम प्रधान पति अरशद हुसैन के साथियों से बीडीसी सदस्य की बहस व गालीगलौज होने लगी. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने लगे. कई लोगों में एक साथ हाथापाई होने लगी. करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा. कई लोग मारपीट का वीडियो भी बनाते रहे.
पुलिस ने संभाले हालात स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मामला शांत कराकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले. प्रधान प्रतिनिधि समात हुसैन ने घटना के बाद कुर्सी थाने में बीडीसी अली अहमद व उनके साथियों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी. कुर्सी के थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक पक्ष की ओर से तहरीर मिली है. फोटो व वीडियो देखकर जांच की जा रही है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










