
UP: बाइक ओवरटेक करने पर हुआ विवाद, फिर युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या
AajTak
हरदोई में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बाइक ओवरटेक को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था. एक पक्ष के दबंगों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के एक युवक की बेहरमी से पिटाई कर दी.
उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि बाइक ओवरटेक को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ और एक पक्ष के दबंगों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के एक युवक की बेहरमी से पिटाई कर दी. जानकारी के मुताबिक मृतक खेत की रखवाली कर रहा था आरोपी उसे खेत से खींचकर सड़क लाए और लाठी-डंडों और ईंट से पीट पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान सांडी थाना क्षेत्र में कस्बे के काजी टोला निवासी 25 वर्ष कमलेश पुत्र धनीराम के तौर पर हुई है.
युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या
बता दें, घटना से कुछ देर पहले कैलाश अपने दो साथियों सरयू और विकटराम के साथ बाइक से अपने गांव की तरफ आ रहा था. उसी दौरान एक दूसरी बाइक से अभिषेक, ऋषभ और एक अन्य युवक बाइक से जा रहे थे. बाइक को ओवरटेक करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ. जिसके बाद कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया और दोनों पक्ष मौके से चले गए. लेकिन कुछ देर बाद अभिषेक और उसके साथी बाइक पर सवार होकर आए और अपने खेत में काम कर रहे कमलेश को खेत से खींचकर सड़क पर लाए और उसकी लाठी डंडो और ईंट से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. तुरंत ही उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. कैलाश को उपचार के लिए भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कैलाश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया अरेस्ट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










