
UP बना डिफेंस हब! लखनऊ में गूंजेगी ब्रह्मोस की दहाड़, CM योगी ने सोशल मीडिया पर बदली कवर इमेज
ABP News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2026-27 के बजट के बाद प्रदेश की छवि को 'सॉफ्ट' से 'हार्ड पावर' की ओर मोड़ा है. लखनऊ में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल के साथ सीएम योगी ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की है.
CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट 2026-27 के बाद एक कड़ा सामरिक संदेश देते हुए प्रदेश की छवि को 'सॉफ्ट' से 'हार्ड पावर' की ओर मोड़ दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बदली गई उनकी नई कवर इमेज, जिसमें लखनऊ में निर्मित हो रही 'ब्रह्मोस मिसाइल' को प्रमुखता दी गई है, इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अब यूपी केवल कृषि या पर्यटन तक सीमित नहीं है.
₹9.12 लाख करोड़ के इस ऐतिहासिक बजट के केंद्र में रक्षा उत्पादन, बुनियादी ढांचा और सुरक्षा का एक ऐसा 'त्रिवेणी मॉडल' है, जो प्रदेश को 'फर्श से अर्श' तक ले जाने का रोडमैप तैयार करता है. यह बदलाव उत्तर प्रदेश को भारत के नए विकास इंजन और एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में स्थापित करने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी सोच को दर्शाता है.
विकास के साथ-साथ सामरिक शक्ति के संगम पर खड़ा है यूपी

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












