
UP: बदायूं में 2 बच्चों की उस्तरे से गला काटकर हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर
AajTak
उत्तर प्रदेश के बदायूं में तीन बच्चों पर उस्तरे से हमला कर दिया गया. इसमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत गई और एक बच्चा घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव कब्जे में नहीं लेने दिया. वहीं, पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी जावेद को ढेर कर दिया गया.
उत्तर प्रदेश के बदायूं में तीन बच्चों पर उस्तरे से हमला कर दिया गया. इसमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत गई और एक बच्चा घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव कब्जे में नहीं लेने दिया. वहीं, पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी जावेद को ढेर कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार बाबा कॉलोनी में रहते हैं और उनकी पत्नी घर में ही पार्लर चलाती है. वह अपने 3 बच्चों के साथ घर पर अकेली थी. वहीं, विनोद के घर के सामने जावेद और साजिद सैलून चलाते हैं. इन दोनों का विनोद के परिवार से अक्सर विवाद होता रहता था.
साजिद और जावेद ने उस्तरे से किया हमला पड़ोस के लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम साजिद और जावेद विनोद के घर आए और सीधे दूसरी मंजिल पर विनोद के बेटे आयुष, पीयूष और हनी पर उस्तरे से हमला कर दिया. इस दौरान मां संगीता नीचे पार्लर में थी. चीख-पुकार सुनकर लोग ऊपर पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो गए. वहीं, घटना से इलाके में तनाव फैल गया.
मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर हत्या के बाद पुलिस को सूचना दी गई. भीड़ ने पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिया. परिजनों ने शव को लेने आए एम्बुलेंस को वापस कर दिया. आक्रोशित भीड़ ने तोड़-फोड़ करते हुए रोड जाम कर दिया. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी जावेद हत्या करने के बाद फरार हो गया था.
हत्या पर डीएम मनोज कुमार ने कहा कि हमें आज शाम सूचना मिली कि एक आदमी ने एक घर में घुसकर 11 और 6 साल के दो छोटे बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद लोगों से शांति बनाए रखने को कहा गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. DM ने कहा कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






