
UP: बंधक बनाकर नाबालिग से 'रेप', आहत होकर पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश
AajTak
हमीरपुर में पड़ोसी ने नाबालिग को घर ले जाकर पहले बंधक बनाया, फिर उसके साथ रेप किया. आहत होकर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अभी अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में अपहरण के बाद कथित रेप का शिकार हुई नाबालिग लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अभी सिर्फ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है. लड़की की हालत अभी नाजुक है और फिलहाल जो उसने बयान दिया है, उसमें रेप की बात नहीं की है. फरार आरोपी की तलाश जारी है.
मामला मौदहा थाना क्षेत्र का है. पुलिस में दर्ज करवाई FIR के मुताबिक, पीड़िता का पड़ोसी उसे बहला-फुसला कर पहले अपने घर ले गया. फिर उसे बंधकर बनाकर वहीं कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. लड़की की चीख-पुकार सुनकर परिजन पड़ोसी के घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए.
पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने से पहले ही लड़की ने लोक-लाज के डर से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. परिजनों ने तुरंत लड़की को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दीपेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. आरोपी की तलाश जारी है. मौदहा कोतवाली प्रभारी पवन पटेल ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता ने बयान में रेप की बात नहीं कही है. उसने बस इतना कहा कि दीपेंद्र ने उसके साथ गलत हरकत ही. लड़की की हालत में सुधार होते ही उसका पूरा बयान लिया जाएगा. फिलहाल जो बयान लड़की ने दिया है, उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है. अगर रेप की पुष्टि होती है तो आरोपी के खिलाफ रेप का भी मामला दर्ज किया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










