
UP: प्रेमानंद महाराज हुए स्वस्थ, शनिवार को रोजमर्रा की तरह पूरी की दिनचर्या
AajTak
वृंदावन के पूज्य संत प्रेमानंद महाराज की शुक्रवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें वृंदावन के राम कृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां डॉक्टर्स की टीम ने प्रेमानंद महाराज का चेक-अप किया. इसके बाद उनकी हालत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उनकी दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं. वह शनिवार को अपनी रोज की दिनचर्या में शामिल हुए. सुबह परिक्रमा करते हुए आश्रम आए. लोगों को दर्शन दिए, फिर सत्संग किया और रोजना की तरह एकांतिक वार्ता भी की. शुक्रवार रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें वृंदावन के राम कृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वहां डॉक्टर्स की टीम ने प्रेमानंद महाराज का चेक-अप किया. इसके बाद उनकी हालत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. अब महाराज पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी दिनचर्या में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की वजह से कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती
बताते चलें कि प्रेमानंद महाराज लंबे किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं. उनकी डायलिसिस भी होती रहती है. वह अपने दिन की शुरुआत भोर में करीब तीन बजे से शुरु करते हैं. जब वह आश्रम से निकलते हैं, तो करीब दो किलोमीटर की लंबी इस पद यात्रा के दौरान महाराज की झलक पाने के लिए हजारों की तादाद में लोग उमड़ पड़ते हैं.
प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता का आलम यह है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत सहित क्रिकेट विराट कोहली, उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सहित विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका जगत से जुड़ी तमाम हस्तियां उनके आशीर्वाद ले चुके हैं.
समय-समय पर भक्तों का मार्गदर्शन करने की वजह से वह सोशल मीडिया पर भी बेहद फेमस हो चुके हैं.इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर महाराज के वीडियो, रील्स और कार्ड्स वायरल होते रहते हैं. एकांतिक वार्ता में वह हर किसी के सवालों का ऐसा जवाब देते हैं, जो हर किसी के जीवन में लागू होते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










