
UP: पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, आचार संहिता उल्लंघन के मामले में रहीं गैरहाजिर
AajTak
पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा (Jayaprada) के खिलाफ गैर जमानती वारंट यानी एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है. बता दें कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले जयाप्रदा के खिलाफ दर्ज किए गए थे. इन मामलों की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है. जयाप्रदा एमपी एमएलए कोर्ट में लगातार हाजिर गैर हाजिर रहीं.
पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा (Jayaprada) के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. जयाप्रदा आचार संहिता उल्लंघन के मामले में लगातार न्यायालय से गैर हाजिर रहीं. मंगलवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने रामपुर के एसपी को आदेश दिए कि जयाप्रदा को अदालत में पेश किया जाए.
इस मामले में अगली सुनवाई 9 जनवरी को होगी. पूर्व सांसद जयाप्रदा के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता के दो अलग-अलग मामले 2019 में दर्ज किए गए थे. इनमें से एक रामपुर के केमरी थाने में और दूसरा स्वार थाने में दर्ज हुआ था.
पहला मामला 18 अप्रैल 2019 को रामपुर के कैमरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मिश्र में हुई जनसभा का है. इस सभा में अमर्यादित टिप्पणी के मामले में वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी कुलदीप भटनागर ने केस दर्ज कराया था. यह मामला एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है.
वहीं दूसरा केस 19 अप्रैल 2019 को स्वार थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में एक सड़क के उद्घाटन के दौरान का है. यहां का वीडियो वायरल होने पर फ्लाइंग स्क्वॉड मजिस्ट्रेट नीरज कुमार ने आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया था.
कोर्ट में उपस्थित न होने पर जारी किया एनबीडब्ल्यू

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










