
UP: पिंटू बताकर 3 बच्चों के पिता चांद ने महिला को प्रेमजाल में फंसाया, लूट ली गाढ़ी कमाई
AajTak
ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने जिसको पिंटू पंडित समझा, असल में वह चांद निकला. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.
यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक ऑटो चालक पर आरोप है कि उसने नाम बदलकर एक हिंदू टीचर को प्रेमजाल में फंसा लिया. आरोपी करीब छह महीने तक शिक्षिका से झूठ बोलकर उसके साथ रिश्ते में रहा. इस दौरान उसने महिला से लाखों रुपये भी ऐंठ लिए. पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
महिला की शिकायत पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि महिला अक्सर आरोपी के ऑटो से आती जाती थी. इसी दौरान दोनों में जान-पहचान हो गई.
आरोपी ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है. उसका असली नाम चांद है. वह तीन बच्चों का पिता भी है. आरोपी ने अपना नाम महिला को पिंटू पंडित बताकर उससे जान-पहचान बढ़ाई. दोनों की रोज मुलाकात होती थी, लिहाजा दोनों में दोस्ती हो गई. थोड़े दिनों बाद उसने उस पर शादी का दबाव बनाया.
इसी दौरान महिला को पता चला कि आरोपी हिंदू नहीं, बल्कि दूसरे समुदाय से है. वह नाम बदलकर उससे बात करता था और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था. ऐसे में महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










